बलिया में जितिया व्रत के नहाय-खाय के दौरान मड़ुआ के आटे की रोटी खाने के बाद 50 से अधिक व्रती महिलाओं समेत करीब एक दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया।
सभी बीमारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों का हाल जाना।
डीएम ने मरीजों और उनके परिजनों से जानकारी लेने के साथ ही चिकित्सकों से उपचार और मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
#Ballia #Balliakhabar #BalliaDM #foodpoisoning #festival