राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को बलिया पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
#BalliaPolice #Balliakhabar #GandhiJayanti