चेरिया बरियारपुर: आकोपुर गांव से रणधीर कुमार के दरवाजे पर लगे स्कार्पियो वाहन चुरा ले गए चोर
चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र में इनदिनों शातिर चोर बाइक के साथ अब चारपहिया वाहन भी चुराने लगे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात अज्ञात शातिर चोर क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के आकोपुर गांव निवासी युगल किशोर सिंह के पुत्र रणधीर कुमार के दरवाजे पर लगे स्कार्पियो वाहन चुरा ले गए। उक्त बाबत वाहन मालिक ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।