पहाड़ी: पहाड़ी में 88.56% मतदान, 77 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
स्थानीय नगरपालिका चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए। नगरपालिका के 18 वार्डों में 5,798 मतदाताओं में से 5,135 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 88.56 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। चुनाव मैदान में उतरे 77 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।