Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

कानून और व्यवस्था सरकार की नाकामी? बिहार शरीफ पहुंचे दीपांकर भट्टाचार्य

Bihar, Nalanda | Jul 2, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
..........................

आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा की संयुक्त अध्यक्षता में बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में संभावित अर्बन फ्लडिंग (Urban Flooding), जलजमाव, यातायात बाधित होने की स्थिति तथा लगातार बढ़ते सड़क जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

शहर में ई-रिक्शा के अनियंत्रित परिचालन को जाम का एक प्रमुख कारण बताते हुए जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा का परिचालन निर्धारित रूट के अनुसार कराने का निर्देश दिया। इसके लिए आवश्यक रूट निर्धारण, चिन्हांकन एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

रामचंद्रपुर, मछली मंडी, मामू-भगिना मोड़, अंबेर चौक, हॉस्पिटल मोड़ एवं भैंसासुर मोड़ को अत्यधिक संवेदनशील एवं जाम प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित करते हुए इन सभी स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाकर सड़क की पूरी चौड़ाई का उपयोग यातायात के लिए सुनिश्चित किया जाए।

यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जाम प्रभावित एवं संवेदनशील स्थलों (हॉटस्पॉट) को चिन्हित कर वहां दो शिफ्टों में होमगार्ड एवं पुलिस कांस्टेबल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित स्थानों पर नियमित निगरानी रखते हुए यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखें।

भागनबीघा–नूरसराय–चंडी रोड पर वाहनों के तेज गति से परिचालन पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया। 

भैंसासुर से समाहरणालय तथा एतवारी बाजार क्षेत्र में स्थित चिकित्सकों एवं विभिन्न क्लीनिक संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उनके यहां आने वाले रोगियों के वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात बाधित होता है, इसलिए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाए।

इसके अतिरिक्त खंदकपर रेलवे क्रॉसिंग के समीप यातायात को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से डिवाइडर निर्माण कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि वाहनों का आवागमन नियंत्रित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित हो सके।

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, नगर निगम, पुलिस प्रशासन, यातायात शाखा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Damodar Rawat 
Transport Department, Government of
#BiharTransportDept
#RoadSafetyAwareness
#TrafficSafety
#सुरक्षित_यात्रा
#यातायात_सुरक्षा

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। .......................... आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा की संयुक्त अध्यक्षता में बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में संभावित अर्बन फ्लडिंग (Urban Flooding), जलजमाव, यातायात बाधित होने की स्थिति तथा लगातार बढ़ते सड़क जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। शहर में ई-रिक्शा के अनियंत्रित परिचालन को जाम का एक प्रमुख कारण बताते हुए जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा का परिचालन निर्धारित रूट के अनुसार कराने का निर्देश दिया। इसके लिए आवश्यक रूट निर्धारण, चिन्हांकन एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। रामचंद्रपुर, मछली मंडी, मामू-भगिना मोड़, अंबेर चौक, हॉस्पिटल मोड़ एवं भैंसासुर मोड़ को अत्यधिक संवेदनशील एवं जाम प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित करते हुए इन सभी स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाकर सड़क की पूरी चौड़ाई का उपयोग यातायात के लिए सुनिश्चित किया जाए। यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जाम प्रभावित एवं संवेदनशील स्थलों (हॉटस्पॉट) को चिन्हित कर वहां दो शिफ्टों में होमगार्ड एवं पुलिस कांस्टेबल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित स्थानों पर नियमित निगरानी रखते हुए यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखें। भागनबीघा–नूरसराय–चंडी रोड पर वाहनों के तेज गति से परिचालन पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया। भैंसासुर से समाहरणालय तथा एतवारी बाजार क्षेत्र में स्थित चिकित्सकों एवं विभिन्न क्लीनिक संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उनके यहां आने वाले रोगियों के वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात बाधित होता है, इसलिए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाए। इसके अतिरिक्त खंदकपर रेलवे क्रॉसिंग के समीप यातायात को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से डिवाइडर निर्माण कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि वाहनों का आवागमन नियंत्रित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, नगर निगम, पुलिस प्रशासन, यातायात शाखा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Damodar Rawat Transport Department, Government of #BiharTransportDept #RoadSafetyAwareness #TrafficSafety #सुरक्षित_यात्रा #यातायात_सुरक्षा

Nalanda, Bihar | Jul 2, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
......................
आज दिनांक- 2 जुलाई 2026 श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में 100 प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त किया जाए। 

इसके लिए दिनांक 03 जुलाई 2026 से जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल एवं सदर अस्पताल में प्रतिदिन व्यापक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT), डिफरेंशिएटेड टीबी केयर, निश्चय मित्र योजना तथा फूड बास्केट वितरण सहित सभी निर्धारित संकेतकों (Indicators) में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। इन सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण जिला स्तर से प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, जीविका के प्रखंड प्रबंधक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संयुक्त रूप से अभियान की निगरानी करेंगे तथा स्क्रीनिंग कार्य का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे।
समुदाय स्तर पर विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जीविका दीदियां, कृषि सलाहकार तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि जन-जागरूकता एवं अधिकाधिक लोगों को स्क्रीनिंग हेतु प्रेरित करने का कार्य करेंगे। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर भ्रमण कर संभावित टीबी रोगियों एवं टीबी रोगियों के संपर्क में आए व्यक्तियों (TB Contacts) की पहचान करते हुए उन्हें स्क्रीनिंग केन्द्रों तक लाने तथा टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।

कल  से "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालयों से चलंत चिकित्सा दल को हरी झंडी दिखाकर फील्ड के लिए रवाना किया जाएगा।

निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक चलंत चिकित्सा दल प्रतिदिन कम-से-कम 150 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग करेगा। 

इस अभियान का उद्देश्य अधिक-से-अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना, टी.बी. रोगियों की शीघ्र पहचान करना तथा नालन्दा जिले को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक प्राप्त करना है।

जिले के सभी प्रखंडों के लिए प्रतिदिन का टीबी स्क्रीनिंग लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार: —

1. सरमेरा प्रखंड अंतर्गत 535 TB स्क्रीनिंग
2. कतरीसराय प्रखंड अंतर्गत 385 TB स्क्रीनिंग
3. बिंद प्रखंड अंतर्गत 490 TB स्क्रीनिंग
4. नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत 520 TB स्क्रीनिंग
5. सिलाव प्रखंड अंतर्गत 625 TB स्क्रीनिंग
6. चंडी प्रखंड अंतर्गत 625 TB स्क्रीनिंग
7. बेन प्रखंड अंतर्गत 595 TB स्क्रीनिंग
8. अस्थावां प्रखंड अंतर्गत 730 TB स्क्रीनिंग
9. राजगीर प्रखंड अंतर्गत 550 TB स्क्रीनिंग
10. करायपरसुराय प्रखंड अंतर्गत 460 TB स्क्रीनिंग
11. नूरसराय प्रखंड अंतर्गत 745 TB स्क्रीनिंग
12. परवलपुर प्रखंड अंतर्गत 460 TB स्क्रीनिंग
13. थरथरी प्रखंड अंतर्गत 430 TB स्क्रीनिंग
14. रहुई प्रखंड अंतर्गत 655TB स्क्रीनिंग
15. एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत 790 TB स्क्रीनिंग
16. इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत 955 TB स्क्रीनिंग
17. हिलसा  प्रखंड अंतर्गत 755 TB स्क्रीनिंग
18. हरनौत प्रखंड अंतर्गत 755 TB स्क्रीनिंग
19. गिरियक प्रखंड अंतर्गत 675 TB स्क्रीनिंग
20. बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत 1010 TB स्क्रीनिंग

इस प्रकार नालन्दा जिले के सभी 20 प्रखंडों में प्रतिदिन कुल 12,785 टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें, ताकि नालन्दा जिला "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सके।

इस अवसर पर बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Nishant Kumar - निशांत कुमार 
Bihar Health Department 
State Health Society, Bihar 
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ...................... आज दिनांक- 2 जुलाई 2026 श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में 100 प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त किया जाए। इसके लिए दिनांक 03 जुलाई 2026 से जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल एवं सदर अस्पताल में प्रतिदिन व्यापक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT), डिफरेंशिएटेड टीबी केयर, निश्चय मित्र योजना तथा फूड बास्केट वितरण सहित सभी निर्धारित संकेतकों (Indicators) में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। इन सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण जिला स्तर से प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, जीविका के प्रखंड प्रबंधक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संयुक्त रूप से अभियान की निगरानी करेंगे तथा स्क्रीनिंग कार्य का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। समुदाय स्तर पर विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जीविका दीदियां, कृषि सलाहकार तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि जन-जागरूकता एवं अधिकाधिक लोगों को स्क्रीनिंग हेतु प्रेरित करने का कार्य करेंगे। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर भ्रमण कर संभावित टीबी रोगियों एवं टीबी रोगियों के संपर्क में आए व्यक्तियों (TB Contacts) की पहचान करते हुए उन्हें स्क्रीनिंग केन्द्रों तक लाने तथा टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। कल से "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालयों से चलंत चिकित्सा दल को हरी झंडी दिखाकर फील्ड के लिए रवाना किया जाएगा। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक चलंत चिकित्सा दल प्रतिदिन कम-से-कम 150 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग करेगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक-से-अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना, टी.बी. रोगियों की शीघ्र पहचान करना तथा नालन्दा जिले को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक प्राप्त करना है। जिले के सभी प्रखंडों के लिए प्रतिदिन का टीबी स्क्रीनिंग लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार: — 1. सरमेरा प्रखंड अंतर्गत 535 TB स्क्रीनिंग 2. कतरीसराय प्रखंड अंतर्गत 385 TB स्क्रीनिंग 3. बिंद प्रखंड अंतर्गत 490 TB स्क्रीनिंग 4. नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत 520 TB स्क्रीनिंग 5. सिलाव प्रखंड अंतर्गत 625 TB स्क्रीनिंग 6. चंडी प्रखंड अंतर्गत 625 TB स्क्रीनिंग 7. बेन प्रखंड अंतर्गत 595 TB स्क्रीनिंग 8. अस्थावां प्रखंड अंतर्गत 730 TB स्क्रीनिंग 9. राजगीर प्रखंड अंतर्गत 550 TB स्क्रीनिंग 10. करायपरसुराय प्रखंड अंतर्गत 460 TB स्क्रीनिंग 11. नूरसराय प्रखंड अंतर्गत 745 TB स्क्रीनिंग 12. परवलपुर प्रखंड अंतर्गत 460 TB स्क्रीनिंग 13. थरथरी प्रखंड अंतर्गत 430 TB स्क्रीनिंग 14. रहुई प्रखंड अंतर्गत 655TB स्क्रीनिंग 15. एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत 790 TB स्क्रीनिंग 16. इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत 955 TB स्क्रीनिंग 17. हिलसा प्रखंड अंतर्गत 755 TB स्क्रीनिंग 18. हरनौत प्रखंड अंतर्गत 755 TB स्क्रीनिंग 19. गिरियक प्रखंड अंतर्गत 675 TB स्क्रीनिंग 20. बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत 1010 TB स्क्रीनिंग इस प्रकार नालन्दा जिले के सभी 20 प्रखंडों में प्रतिदिन कुल 12,785 टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें, ताकि नालन्दा जिला "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सके। इस अवसर पर बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Nishant Kumar - निशांत कुमार Bihar Health Department State Health Society, Bihar राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार

Nalanda, Bihar | Jul 2, 2026

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 34 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों  को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
02 जुलाई 2026 
--------------------------------
           दैनिक जनता दरबार में  श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 34 आवेदकों के  समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग  के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
 
मानिकपुर ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया कि देवस्थान भूमि एवं पईन भूमि  में अवैध अतिक्रमण हटाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु  जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए दयनीय  स्थिति के आधार पर बिहारशरीफ में ही कंप्यूटर कार्य दिलाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए नहर खुदाई से संबंधित मुआवजा भुगतान कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए मेरे घर के पास पानी  की सुविधा नहीं होने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए अधिग्रहीत भूमि का आवर्ड राशि मेरे नाम से भुगतान करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

 आवेदक द्वारा बताए गए परिमार्जन प्लस' के तहत आंचल कार्यालय द्वारा आवेदन रद्द किए जाने की जांच एवं त्रुटि सुधार कर जमाबंदी/खाता-खेसरा ऑनलाइन चढ़ाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक  शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

 आवेदक के द्वारा बताए गए मेरे जमीन को दबंगों के द्वारा जबरन कब्जा करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए बिहारशरीफ अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी बिना पैसा के काम नहीं करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को जाँच करने का निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए  शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को जाँच करने का निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के
 पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Bihar Education Department

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 34 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ------------------------------- 02 जुलाई 2026 -------------------------------- दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 34 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । मानिकपुर ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया कि देवस्थान भूमि एवं पईन भूमि में अवैध अतिक्रमण हटाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए दयनीय स्थिति के आधार पर बिहारशरीफ में ही कंप्यूटर कार्य दिलाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए नहर खुदाई से संबंधित मुआवजा भुगतान कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया। आवेदक के द्वारा बताए गए मेरे घर के पास पानी की सुविधा नहीं होने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए अधिग्रहीत भूमि का आवर्ड राशि मेरे नाम से भुगतान करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए परिमार्जन प्लस' के तहत आंचल कार्यालय द्वारा आवेदन रद्द किए जाने की जांच एवं त्रुटि सुधार कर जमाबंदी/खाता-खेसरा ऑनलाइन चढ़ाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक के द्वारा बताए गए मेरे जमीन को दबंगों के द्वारा जबरन कब्जा करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक के द्वारा बताए गए बिहारशरीफ अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी बिना पैसा के काम नहीं करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को जाँच करने का निर्देश दिया गया। आवेदक के द्वारा बताए गए शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को जाँच करने का निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Jul 2, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालन्दा।
...................

श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा दिनांक 01.07.2026 को खरीफ विपणन मौसम अंतर्गत कुल अधिप्राप्त धान, अधिप्राप्त धान के समतुल्य राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराये गये सी०एम०आर०, सी०एम०आर० के समतुल्य भुगतान की गयी राशि आदि विषयों की समीक्षा संबंधित पदाधिकारियों के साथ की गयी।

समीक्षा के क्रम में जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 में पैक्स/व्यापारमंडलों के द्वारा पंजीकृत किसानों से अधिप्राप्ति किये गये धान की मात्रा 132967.46 MT के समतुल्य कुल 90285.19 मे0टन सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना है। जिसके विरूद्ध 74189.757 मे०टन सी०एम०आर० प्राप्त किया गया है जो 82.17% है तथा कुल 16095.433 मे०टन (लगभग 555.01 लॉट) सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना शेष है। इस अधिप्राप्ति वर्ष में अधिप्राप्त धान के समतुल्य शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० प्राप्त करने की अंतिम तिथि दिनांक 30.06.2026 निर्धारित थी। जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के पत्रांक- 3 (2)/2026-Py.I (391069), दिनांक- 18.06.2026 द्वारा अवधि विस्तार करते हुए सी०एम०आर० प्राप्ति की अंतिम तिथि 31.07.2026 निर्धारित की गयी है। 

जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस अधिप्राप्ति वर्ष में कुल 229 समिति धान अधिप्राप्ति हेतु कार्यरत हैं। जिसमें से 77 समिति द्वारा अधिप्राप्त धान के समतुल्य शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० राज्य खाद्य निगम को हस्तगत करा दिया गया है तथा 27 समिति के पास 01 लॉट से भी कम सी०एम०आर० हस्तगत कराये जाने हेतु शेष है। कुल 86 समिति ऐसे हैं जिनके पास 01 लॉट से 04 लॉट सी०एम०आर० हस्तगत कराया जाना शेष है तथा 05 लॉट से अधिक अवशेष सी०एम०आर० वाले समितियों की संख्या 39 है। इन 39 समिति में से 06 समिति क्रमशः एकसारा, बेरथु, इसलामपुर व्यापार मंडल, केनार, बौराडीह एवं सकरी ऐसे हैं जिनके द्वारा 10 लॉट से भी अधिक सी०एम०आर० गिराया जाना शेष है। इस तरह बिहारशरीफ अनुमंडल अंतर्गत 15 समिति, हिलसा अनुमंडल अंतर्गत 18 समिति तथा राजगीर अनुमंडल अंतर्गत 06 समिति वैसे हैं जिनके द्वारा 05 लॉट से अधिक सी०एम०आर० हस्तगत कराया जाना शेष है।

जिला प्रबंधक द्वारा सी०एम०आर० प्राप्ति के भुगतान के संबंध में बताया गया कि अब तक 2526.207 लॉट सी०एम०आर० प्राप्त किया गया है। जिसके विरूद्ध 1530.357 लॉट का भुगतान किया जा चुका है शेष के भुगतान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक को निदेश दिया गया कि वैसे 39 समितियों जिनके द्वारा 05 लॉट से अधिक सी०एम०आर० की आपूर्ति किया जाना शेष है उनकी अनुमंडलवार सूची बनाकर संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध करायें। तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिला प्रबंधक द्वारा उपलब्ध कराये गये समितयों की सूची के अनुसार उन पैक्सों की लगातार समीक्षा एवं अनुश्रवण करेंगे। समीक्षा या अनुश्रवण के क्रम में यदि अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कोई समस्या संज्ञान में लाया जाता है वैसी स्थिति में उन समस्याओं का त्वरित निराकरण जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा।

जिला प्रबंधक एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को यह भी निदेश दिया गया कि जिला प्रबंधक तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे लगातार पैक्सों / व्यापार मंडलों तथा सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्रों का सत्त निरीक्षण करते रहेंगे। यदि किसी समिति अथवा सहायक गोदाम प्रबंधक द्वारा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जाती है तो तत्काल संबंधित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी जायेगी तथा संबंधित पदाधिकारी (जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी) पर भी तत्संबंध में जबावदेही तय की जायेगी। साथ ही जिला प्रबंधक को यह भी निदेश दिया गया कि दिनांक 15.07.2026 तक शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० प्राप्ति हेतु प्रखण्डवार दैनिक लक्ष्य का निर्धारण करें तथा निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुरूप दिनांक 15.07.2026 तक हर हाल में शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर बैठक में उप विकास आयुक्त, नालंदा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालंदा, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालंदा एवं प्रबंध निदेशक, नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, बिहारशरीफ, नालंदा मौजूद रहे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Ram Kripal Yadav 
Co-operative Department, Govt. of Bihar 
Dr. Ashok Choudhary 
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ................... श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा दिनांक 01.07.2026 को खरीफ विपणन मौसम अंतर्गत कुल अधिप्राप्त धान, अधिप्राप्त धान के समतुल्य राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराये गये सी०एम०आर०, सी०एम०आर० के समतुल्य भुगतान की गयी राशि आदि विषयों की समीक्षा संबंधित पदाधिकारियों के साथ की गयी। समीक्षा के क्रम में जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 में पैक्स/व्यापारमंडलों के द्वारा पंजीकृत किसानों से अधिप्राप्ति किये गये धान की मात्रा 132967.46 MT के समतुल्य कुल 90285.19 मे0टन सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना है। जिसके विरूद्ध 74189.757 मे०टन सी०एम०आर० प्राप्त किया गया है जो 82.17% है तथा कुल 16095.433 मे०टन (लगभग 555.01 लॉट) सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना शेष है। इस अधिप्राप्ति वर्ष में अधिप्राप्त धान के समतुल्य शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० प्राप्त करने की अंतिम तिथि दिनांक 30.06.2026 निर्धारित थी। जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के पत्रांक- 3 (2)/2026-Py.I (391069), दिनांक- 18.06.2026 द्वारा अवधि विस्तार करते हुए सी०एम०आर० प्राप्ति की अंतिम तिथि 31.07.2026 निर्धारित की गयी है। जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस अधिप्राप्ति वर्ष में कुल 229 समिति धान अधिप्राप्ति हेतु कार्यरत हैं। जिसमें से 77 समिति द्वारा अधिप्राप्त धान के समतुल्य शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० राज्य खाद्य निगम को हस्तगत करा दिया गया है तथा 27 समिति के पास 01 लॉट से भी कम सी०एम०आर० हस्तगत कराये जाने हेतु शेष है। कुल 86 समिति ऐसे हैं जिनके पास 01 लॉट से 04 लॉट सी०एम०आर० हस्तगत कराया जाना शेष है तथा 05 लॉट से अधिक अवशेष सी०एम०आर० वाले समितियों की संख्या 39 है। इन 39 समिति में से 06 समिति क्रमशः एकसारा, बेरथु, इसलामपुर व्यापार मंडल, केनार, बौराडीह एवं सकरी ऐसे हैं जिनके द्वारा 10 लॉट से भी अधिक सी०एम०आर० गिराया जाना शेष है। इस तरह बिहारशरीफ अनुमंडल अंतर्गत 15 समिति, हिलसा अनुमंडल अंतर्गत 18 समिति तथा राजगीर अनुमंडल अंतर्गत 06 समिति वैसे हैं जिनके द्वारा 05 लॉट से अधिक सी०एम०आर० हस्तगत कराया जाना शेष है। जिला प्रबंधक द्वारा सी०एम०आर० प्राप्ति के भुगतान के संबंध में बताया गया कि अब तक 2526.207 लॉट सी०एम०आर० प्राप्त किया गया है। जिसके विरूद्ध 1530.357 लॉट का भुगतान किया जा चुका है शेष के भुगतान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक को निदेश दिया गया कि वैसे 39 समितियों जिनके द्वारा 05 लॉट से अधिक सी०एम०आर० की आपूर्ति किया जाना शेष है उनकी अनुमंडलवार सूची बनाकर संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध करायें। तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिला प्रबंधक द्वारा उपलब्ध कराये गये समितयों की सूची के अनुसार उन पैक्सों की लगातार समीक्षा एवं अनुश्रवण करेंगे। समीक्षा या अनुश्रवण के क्रम में यदि अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कोई समस्या संज्ञान में लाया जाता है वैसी स्थिति में उन समस्याओं का त्वरित निराकरण जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। जिला प्रबंधक एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को यह भी निदेश दिया गया कि जिला प्रबंधक तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे लगातार पैक्सों / व्यापार मंडलों तथा सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्रों का सत्त निरीक्षण करते रहेंगे। यदि किसी समिति अथवा सहायक गोदाम प्रबंधक द्वारा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जाती है तो तत्काल संबंधित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी जायेगी तथा संबंधित पदाधिकारी (जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी) पर भी तत्संबंध में जबावदेही तय की जायेगी। साथ ही जिला प्रबंधक को यह भी निदेश दिया गया कि दिनांक 15.07.2026 तक शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० प्राप्ति हेतु प्रखण्डवार दैनिक लक्ष्य का निर्धारण करें तथा निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुरूप दिनांक 15.07.2026 तक हर हाल में शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर बैठक में उप विकास आयुक्त, नालंदा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालंदा, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालंदा एवं प्रबंध निदेशक, नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, बिहारशरीफ, नालंदा मौजूद रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Ram Kripal Yadav Co-operative Department, Govt. of Bihar Dr. Ashok Choudhary Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 2, 2026