प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
...................
श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा दिनांक 01.07.2026 को खरीफ विपणन मौसम अंतर्गत कुल अधिप्राप्त धान, अधिप्राप्त धान के समतुल्य राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराये गये सी०एम०आर०, सी०एम०आर० के समतुल्य भुगतान की गयी राशि आदि विषयों की समीक्षा संबंधित पदाधिकारियों के साथ की गयी।
समीक्षा के क्रम में जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 में पैक्स/व्यापारमंडलों के द्वारा पंजीकृत किसानों से अधिप्राप्ति किये गये धान की मात्रा 132967.46 MT के समतुल्य कुल 90285.19 मे0टन सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना है। जिसके विरूद्ध 74189.757 मे०टन सी०एम०आर० प्राप्त किया गया है जो 82.17% है तथा कुल 16095.433 मे०टन (लगभग 555.01 लॉट) सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना शेष है। इस अधिप्राप्ति वर्ष में अधिप्राप्त धान के समतुल्य शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० प्राप्त करने की अंतिम तिथि दिनांक 30.06.2026 निर्धारित थी। जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के पत्रांक- 3 (2)/2026-Py.I (391069), दिनांक- 18.06.2026 द्वारा अवधि विस्तार करते हुए सी०एम०आर० प्राप्ति की अंतिम तिथि 31.07.2026 निर्धारित की गयी है।
जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस अधिप्राप्ति वर्ष में कुल 229 समिति धान अधिप्राप्ति हेतु कार्यरत हैं। जिसमें से 77 समिति द्वारा अधिप्राप्त धान के समतुल्य शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० राज्य खाद्य निगम को हस्तगत करा दिया गया है तथा 27 समिति के पास 01 लॉट से भी कम सी०एम०आर० हस्तगत कराये जाने हेतु शेष है। कुल 86 समिति ऐसे हैं जिनके पास 01 लॉट से 04 लॉट सी०एम०आर० हस्तगत कराया जाना शेष है तथा 05 लॉट से अधिक अवशेष सी०एम०आर० वाले समितियों की संख्या 39 है। इन 39 समिति में से 06 समिति क्रमशः एकसारा, बेरथु, इसलामपुर व्यापार मंडल, केनार, बौराडीह एवं सकरी ऐसे हैं जिनके द्वारा 10 लॉट से भी अधिक सी०एम०आर० गिराया जाना शेष है। इस तरह बिहारशरीफ अनुमंडल अंतर्गत 15 समिति, हिलसा अनुमंडल अंतर्गत 18 समिति तथा राजगीर अनुमंडल अंतर्गत 06 समिति वैसे हैं जिनके द्वारा 05 लॉट से अधिक सी०एम०आर० हस्तगत कराया जाना शेष है।
जिला प्रबंधक द्वारा सी०एम०आर० प्राप्ति के भुगतान के संबंध में बताया गया कि अब तक 2526.207 लॉट सी०एम०आर० प्राप्त किया गया है। जिसके विरूद्ध 1530.357 लॉट का भुगतान किया जा चुका है शेष के भुगतान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक को निदेश दिया गया कि वैसे 39 समितियों जिनके द्वारा 05 लॉट से अधिक सी०एम०आर० की आपूर्ति किया जाना शेष है उनकी अनुमंडलवार सूची बनाकर संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध करायें। तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिला प्रबंधक द्वारा उपलब्ध कराये गये समितयों की सूची के अनुसार उन पैक्सों की लगातार समीक्षा एवं अनुश्रवण करेंगे। समीक्षा या अनुश्रवण के क्रम में यदि अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कोई समस्या संज्ञान में लाया जाता है वैसी स्थिति में उन समस्याओं का त्वरित निराकरण जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा।
जिला प्रबंधक एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को यह भी निदेश दिया गया कि जिला प्रबंधक तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे लगातार पैक्सों / व्यापार मंडलों तथा सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्रों का सत्त निरीक्षण करते रहेंगे। यदि किसी समिति अथवा सहायक गोदाम प्रबंधक द्वारा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जाती है तो तत्काल संबंधित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी जायेगी तथा संबंधित पदाधिकारी (जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी) पर भी तत्संबंध में जबावदेही तय की जायेगी। साथ ही जिला प्रबंधक को यह भी निदेश दिया गया कि दिनांक 15.07.2026 तक शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० प्राप्ति हेतु प्रखण्डवार दैनिक लक्ष्य का निर्धारण करें तथा निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुरूप दिनांक 15.07.2026 तक हर हाल में शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर बैठक में उप विकास आयुक्त, नालंदा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालंदा, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालंदा एवं प्रबंध निदेशक, नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, बिहारशरीफ, नालंदा मौजूद रहे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Ram Kripal Yadav
Co-operative Department, Govt. of Bihar
Dr. Ashok Choudhary
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
4 views | Nalanda, Bihar | Jul 2, 2026