कुरावली: कुरावली क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रति किया गया जागरूक
गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मैनपुरी के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मलखान सिंह इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट सहित बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।