कासगंज जनपद के थाना सिढपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा ने अंडरट्रेनिंग कांस्टेबलों के साथ ब्रीफिंग कर कस्बे में रूट मार्च किया। रूट मार्च से पूर्व सीओ ने थाना परिसर में प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को विभागीय कार्यप्रणाली, अनुशासन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता से संवाद स्थापित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।