घाटमपुर: अपर पुलिस आयुक्त ने बिधनू थाने का किया औचक निरीक्षण
अपर पुलिस आयुक्त विपिन टाडा द्वारा गुरुवार दोपहर 3 बजे थाना बिधनू का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,अभिलेख कक्ष, मालखाना, आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर सहित समस्त आवश्यक रजिस्टरों एवं अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया।अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई, अनुशासन तथा ड्यूटी के प्रति कर्मियों की सजगता संतोषजनक पाई गई।