सिधौली: सिधौली तहसील में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे के तहसील परिसर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा बृहस्पतिवार को जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रस्तुत किया है ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांगे पूर्ण किए जाने की मांग की गई है।