घीडी-अगरोड़ा क्षेत्र में लगातार बनी पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद "हर घर जल योजना" का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है और पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अरुणा कुमार ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद पाइपलाइन के नवीनीकरण का आश्वासन दिया है।
Pauri, Garhwal | Jun 16, 2026