खंडवा: सड़क-फुटपाथ पर कब्जा करने वालों पर चला निगम और यातायात पुलिस का डंडा, खंडवा के कई प्रमुख इलाकों से हटाया अतिक्रमण
खंडवा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की।