भीलवाड़ा: ABVP ने बिना NOC और अनियमितताओं से संचालित नर्सिंग कॉलेजों की जांच की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भीलवाड़ा महानगर द्वारा बिना NOC एवं विभिन्न अनियमितताओं के साथ संचालित हो रहे नर्सिंग कॉलेजों की निष्पक्ष जाँच करवाने तथा नर्सिंग विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया।इसके पश्चात जिला प्रशासन को स्वास्थ्य मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.