कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो-कांदरबेड़ा मुख्य मार्ग स्थित डोंगाघाट,पुड़िसिलि में बीते 15 मई को हुए चर्चित युवक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद।किया गया है।मामले में शामिल एक अन्य आरोपी से पुछताछ के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रहीं है।