प्रभात पट्टन: ग्राम गेहूं बारसा में कत्लखाने ले जाए जा रहे गौवंश पकड़े गए, ग्रामीणों को देख तस्कर भागे, मौके पर पहुंची मासोद पुलिस
क्षेत्र में लगातार गौवंश की तस्करी की जानकारी मिल रही है। शुक्रवार ग्राम गेहूबारसा में ग्रामीणों को कुछ लोग चार नगर गौवंश को पैदल ही डंडे से मारते हुए ले जा रहे थे। ग्रामीणों को मामला संदिग्ध लगा तो उनका पीछा किया। ग्रामीणों को देख कर वे लोग वहा से भाग खड़े हुए। जिसके बाद ग्रामीणों ने मासोद पुलिस चौकी में सूचना दी और पुलिया मौके पर पहुंची।