प्रभात पट्टन: ग्राम ताईखेड़ा के शासकीय हाई स्कूल भवन में चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास, तोड़े लैपटॉप और टैबलेट
ग्राम ताईखेड़ा के शासकीय हाई स्कूल भवन में असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। जब कुछ खास चोरों को नहीं मिला तो उन्होंने एक लैपटॉप व एक टैबलेट को तोड़फोड़ कर फाइलों को बिखेर दिया। वहीं कुछ जरूरी कागजात को पढ़ने की कोशिश की गई। प्राचार्य चंद्रकिशोर नरवरे ने बताया कि रोज की तरह कल शाम ताला बंद कर घर चले गए थे, पर सुबह स्कूल का ताला टूटा दिखा।