प्रभात पट्टन: सांईखेड़ा पुलिस ने गौवंश तस्करी करने वाले आरोपियों पर की कार्यवाही, तीन नग गौवंश को पहुंचाया पारसडोह गौशाला।
क्षेत्र में गौवंश तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सांईखेड़ा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 3 नग गौंवंश को पारसडोह गौशाला पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि ग्राम रावा से बारव्ही तरफ जाने वाली रोड पर 2 आदमी 3 गायों को आपस में रस्सी से बांधकर, लकड़ी से क्रूरता पूर्वक मारपीट करते हुए, भूखी प्यासी हालत में हांकते हुए महाराष्ट्र तरफ लेकर जा रहे थे।