प्रभात पट्टन: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रभात पट्टन में निकाला गया जुलूस, झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण का केंद्र
प्रभात पट्टन में आज सोमवार जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। बुजुर्गो ने बताया की आज के दिन पूरी दुनिया में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हजरत मोहम्मद साहब पूरी दुनिया के लिए रहमत बन कर दुनिया में आज ही के दिन तशरीफ लाए थे।