प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन में मनाई गई पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के संस्थापक व प्रथम अध्यक्ष रामजी महाजन की 93वीं जयंती
विकासखंड मुख्यालय पर आज पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के संस्थापक अध्यक्ष रामजी महाजन की 93 वी जयंती उनकी प्रतिमा के समक्ष मनाई गई। रामजी महाजन स्मृति मंच द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष डॉ मोहम्मद याकूब ने पिछड़ी जातियों के विकास में रामजी महाजन के योगदान के विषय में विस्तृत जानकारी दी।