प्रभात पट्टन: तहसील स्तरीय मौन साधना शिविर का आयोजन गायत्री चेतना केंद्र नरखेड के गौ संवर्धन एवम स्वावलंबन प्रशिक्षण केंद्र में किया गया।
नरखेड़ के गौ संवर्धन एवम स्वावलंबन प्रशिक्षण केंद्र नरखेड़ में एक दिवसीय मौन साधना शिविर आयोजित किया गया। जिसमे शिविर का संचालन सौसर से पधारे उपजोंन छिंदवाड़ा साधना प्रभारी नरेंद्र हिंगवे, किशोर किनकर एवम शिवाजी ठाकरे के द्वारा विभिन्न आयामों मे ध्यान, पंचकोशीय साधना, अनुलोम विलोम प्राणायाम, ज्योति अवतरण साधना सहित विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।