लालबर्रा: लालबर्रा अस्पताल भूमिपूजन में 'भेदभाव', SC वर्ग की महिला सभापति को पीछे बैठाने पर बवाल
लालबर्रा क्षेत्र में 9 करोड़ 95 लाख की लागत से बनने वाले 50 बेड के सर्वसुविधा युक्त अस्पताल का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न तो हो गया, लेकिन यह आयोजन विकास की चर्चा से ज्यादा अपनी अव्यवस्थाओं और कथित अपमान को लेकर विवादों में घिर गया है। 15 मई को शाम 6 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मंच व्यवस्था में कई गंभीर खामियां देखने को मिलीं, जिससे क्षेत्र के एक बड़े