बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सुरो बनिया टोल के समीप सोमवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होने से एक महिला घायल हो गईं। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया।
घायल की पहचान गोविंदपुर तीन पंचायत के हिरायचक गांव निवासी मणिकांत चौधरी की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने बेटे झुन्नु कुमार के साथ बाइक से बछवाड़ा बाजार से घर लौट रही थी कि इसी दौरान यह हादसा हुआ।
झुन्नु कुमार ने बताया कि बनिया टोल के पास सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और मां-बेटे सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि झुन्नु को चोट नहीं आई, जबकि उक्त महिला को काफी चोट होने के कारण बेगूसराय रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर गड्ढों के कारण अक्सर हादसे होते हैं। लेकिन (एनएचएआई) के द्वारा बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता हैं। जिसके कारण राहगीर जिंदगी और मौत को दाव पर लगाकर आवागमन करने को विवश है।
यहां तक कि केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह और स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता भी इसकी सुधि तक लेने को तैयार नहीं हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि बनिया टोल के पास बाइक अनियंत्रित होने से महिला घायल हुईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है।