गावां: गावां के जंगल में दिखा हाथियों का झुंड, जंगल जाने वाले लोग रहे सावधान
Gawan, Giridih | Jul 11, 2026 गावां वन प्रक्षेत्र के बगलेरिया और बघजन्त के जंगलों में हाथियों का झुंड शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों को नजर आया है। कुछ ग्रामीण जंगल से पत्ता लाने और जानवरों को चराने के लिए उक्त जंगल गए थे। जहां पर उन्हें दो हाथी दिखाई पड़े। ग्रामीणों के अनुसार हाथी जमडार जंगल की ओर कुछ कर गया है।