मनोहरथाना: मनोहरथाना के झालावाड़ रोड पर अंतिम संस्कार में जा रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल
मनोहरथाना के झालावाड़ रोड़ पर कोलूखेड़ी कला निवासी बीरम व आंखखेड़ी निवासी रतनलाल बाइक पर सवार होकर किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनो को झालावाड़ एसआरजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया । जहां एक गंभीर घायल का इलाज जारी है ।