उदयपुर। झाड़ोल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दंपति से तलवार की नोक पर लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी। थानाधिकारी फेलीराम मीणा ने बताया कि बदमाशों ने झाड़ोल थाने के कथार घाटी क्षेत्र में एक दंपति को रोककर तलवार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए टीम गठित की और दोनों लुटेरों को दबोच लिया। थानाधिकारी मीणा के नेतृत्व में लगातार हो रही इस तरह की त्वरित कार्रवाइयों से क्षेत्र के अपराधियों में खौफ का माहौल है।
#UdaipurNews
#JhadolPolice
#UdaipurPolice
#RajasthanPolice
#CrimeNewsRajasthan
Dungarpur, Dungarpur | Jun 2, 2026