बिहारीगंज: पुलिस ने दो व्यक्तियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया, देशी कट्टा व कारतूस बरामद
मधेपुरा के बिहारीगंज में हथियार के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार। मामला हथिऔंधा गांव के वार्ड नंबर 11 का है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकिशोर यादव उर्फ राजीव यादव और नरेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।