जैतपुर में विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे व्यक्ति को लगी गोली
मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में आपसी विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। गोलीबारी में नागेश्वर ठाकुर घायल हो गए। गोली उनकी बांह में लगी है।
बताया जा रहा है कि नागेश्वर ठाकुर अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान विवाद के बीच अचानक गोली चली, जो उनकी बांह में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग करने वाले व्यक्ति और विवाद की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।
📍 स्थान: खैरा गांव, जैतपुर थाना, मुजफ्फरपुर
#मुजफ्फरपुर #जैतपुर #खैरागांव #गोलीबारी #क्राइम_न्यूज #बिहार_क्राइम #TirhutNews
Bihar, India | Aug 22, 2026