द्वारका: द्वारका स्पेशल स्टाफ ने हथियारों के साथ 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
नो गन, नो गैंग को लेकर द्वारका पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया है। जिसके तहत दो और बदमाश को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान शिवानी एनक्लेव और ककरोला के रहने वाले मोहित उर्फ डैनी और रंजीत उर्फ औरंगा के रूप में हुई है। इनके पास से देसी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए गए। इनकी गिरफ्तारी से 4 मामलों का खुलासा हुआ है