द्वारका: द्वारका जिले में AATS टीम ने 2500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ इंटरस्टेट तस्कर को गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने बॉर्डर पार से शराब तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए एक इंटरस्टेट शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2500 क्वार्टर शराब का बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी भी जप्त की गई है। आरोपी की पहचान किरारी, सुलेमान नगर के रहने वाले अक्षय के रूप में हुई है।