द्वारका: न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में महावीर इंक्लेव की रहने वाली 34 वर्षीय पूनम की मौत
साउथ वेस्ट दिल्ली के डाबड़ी स्थित महावीर इंक्लेव की रहने वाली 34 साल की महिला पूनम की भी न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए भगदड़ में मौत हो गई है। वह अपने तीन सहेलियों के साथ जा रही थी प्रयागराज में। लेकिन भगदड़ में पूनम की मौत हो गई। पूनम के रिलेटिव नवीन ने बताया कि जब इस तरह की स्थिति होता है, तो रेल प्रशासन को इंतजाम करना चाहिए।