द्वारका: पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना सिंह ने पूर्व विधायक विनय मिश्रा के घर का किया दौरा
16 फरवरी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा से विधायिका श्रीमती आतिशी मार्लेना सिंह विनय मिश्रा के निवास स्थान पहुंची, और उनकेपरिवार के साथ मुलाकात की। विनय मिश्रा, महाबल मिश्र और परिजनों ने उनका स्वागत किया और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। विनय मिश्रा ने आतिशी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मुलाकात हमारे लिए अविस्मरणीय है।