जमुई: जिनहरा में सांप के डंसने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
Jamui, Jamui | Jul 20, 2025 जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिनहरा में रविवार की रात 9:00 बजे सांप ने मुन्ना मंडल के पैर में डंस लिया। काफी देर के बाद जब मुन्ना मंडल की तबियत बिगड़ने लगी तो इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई। उंसके बाद परिवार वालों द्वारा मुन्ना मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।