कटघोरा: कोरबा में उद्योग मंत्री पर जयसिंह अग्रवाल का बड़ा हमला, नौकरी के नाम पर कथित वसूली का आरोप
Katghora, Korba | Oct 17, 2026 कोरबा की औद्योगिक कंपनियों में रोजगार और दूसरे कामों के नाम पर कथित कमीशनखोरी का मुद्दा गरमा गया है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बालको, एनटीपीसी, लैंको और एसईसीएल में कथित दलाली और पैसे की मांग का दावा किया है।