Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
pahadisuneel88
Chamba, Chamba
| Jun 28, 2026
MORE NEWS
बड़ा भंगाल दौरे में भेड़पालकों से संवाद, मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुनी हर समस्या #BadaBhangal #CMSukhu #SheepRearers #HimachalPradesh #Kangra #BreakingNews #HimachalNews #EkNazarHimachalNews #GroundReport #ViralNews
Chamba, Chamba | Jun 28, 2026
चुराह उपमंडल के शिक्षा खंड कल्हेल के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलोह में रविवार शाम करीब 5 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने पूरे स्कूल को अपनी चपेट में ले लिया और तीन कमरे जलकर राख हो गए। Ajay Himachal News #highlight
Chamba, Chamba | Jun 28, 2026
जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 94 प्रतिशत लक्ष्य हासिल सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (IPPI) के अंतर्गत रविवार को जिला चम्बा में अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि संशोधित लक्ष्य के अनुसार जिले में इस अभियान के तहत 48,486 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। अभियान के पहले दिन 45,349 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शेष बच्चों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 542 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 12 शहरी बूथ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 3 ट्रांजिट प्वाइंट चम्बा बस स्टैंड, समोट बस स्टैंड तथा चैक पोस्ट तुनुहट्टी में बनाए गए हैं। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लगभग 1,800 अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य सहयोगी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा पोलियो बूथ पर खुराक लेने से वंचित रह गया हो, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम के संपर्क में आकर उसे अवश्य पोलियो की खुराक दिलवाएं, ताकि जिला चम्बा को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प को और अधिक मजबूत किया जा सके।
Chamba, Chamba | Jun 28, 2026
"नारी मन की संवेदना" विषय पर महिला साहित्यकार संस्था का सफल आभासी साहित्यिक आयोजन सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 28 जून। महिला साहित्यकार संस्था, हिमाचल प्रदेश द्वारा "नारी मन की संवेदना" विषय पर एक गरिमामय आभासी साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सरू, चम्बा की छात्रा कु. अंजलि द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक एवं साहित्यिक गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन महिला साहित्यकार संस्था, जिला चम्बा की जिलाध्यक्ष डॉ. कविता बिजलवान ने किया। उन्होंने विषय की भूमिका प्रस्तुत करते हुए कहा कि नारी संवेदनाओं की धुरी है और उसकी अनुभूतियाँ समाज को मानवीय मूल्यों से जोड़ती हैं। मुख्य अतिथि डॉ. मृदुला, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने अपने संबोधन में कहा कि नारी की संवेदनशीलता परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने की आधारशिला है। उन्होंने साहित्य को सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बताया। इस अवसर पर महिला साहित्यकार संस्था की सम्मानित सदस्य एवं कुल्लू निवासी श्रीमती राजबाला भारतीय के दो दिन पूर्व हुए निधन पर सभी प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विशिष्ट वक्ता श्रीमती जिंदी देवी, सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, जिला बिलासपुर ने नारी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार रखे। वहीं श्रीमती रीमा शर्मा (जिला कुल्लू) ने नारी के मनोभावों, संघर्षों तथा साहित्य में उनकी सशक्त अभिव्यक्ति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था की संस्थापक एवं प्रांत अध्यक्ष डॉ. रीता सिंह ने कहा कि साहित्य समाज की संवेदनाओं का दर्पण है तथा महिला साहित्यकारों की सृजनशीलता समाज में नई चेतना, सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने महिलाओं की साहित्यिक प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहित करने के संस्था के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में डॉ. इंदू परासर, स्वपना जसवाल, सोमलता ठाकुर, सुषमा खजुरिया, किरण बाला, संतोष कालरा, शबनम शर्मा, प्रोमिल भारद्वाज, शक्ति चड्ढा सहित अनेक साहित्यकारों ने सहभागिता की। अंत में सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन साहित्य, संवेदना और सामाजिक सरोकारों के सुंदर समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।
Chamba, Chamba | Jun 28, 2026