मधेपुरा: टीपी कॉलेज शिक्षक संघ ने बीएनएमयू कुलपति को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया, जल्द समाधान का आश्वासन दिया
टीपी कॉलेज में एक कार्यक्रम में पहुंचे कुलपति प्रो. बीएस झा का शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रत्नदीप एवं सचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कुलपति ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सभी समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान चाहते हैं।