मधेपुरा: मेदांता में गरीबों के इलाज का अधिकार, मधेपुरा के एमएलसी ने विधान परिषद में उठाया मुद्दा
बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज कराना राज्य के गरीबों का अधिकार है। उन्होंने विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया और सरकार से गरीबों के इलाज की जानकारी मांगी।