मधेपुरा: मधेपुरा पुलिस ने पिछले 24 घंटों में 25 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस ने पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सबसे अधिक मामले शराब पीने और मद्य निषेध कानून के उल्लंघन से जुड़े रहे। जिनमें कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इस संबंध में रविवार शाम 5 बजे एसपी कार्यालय से एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।