मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने अवैध शराब बरामद की, एक तस्कर समेत दो गिरफ्तार
मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कोठी टोला में मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी कर 25 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान एक दोपहिया वाहन को जब्त करते हुए आरोपी विवेकानंद महतो को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से श्वास परीक्षण किया गया, जिसमें एक व्यक्ति को शराब के नशे में पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।