पटना ग्रामीण: भाजपा का साथ छोड़ने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जनसुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता
प्रसिद्ध यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा का साथ छोड़ने के बाद अब जनसुराज का दामन थाम लिया है। सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। मौके पर मनीष कश्यप ने कहा कि बिहार में पत्रकार, नेता या कार्यकर्ता कोई भी सुरक्षित नहीं है।