कुम्भराज: मृगवास में विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं, टावर पर चढ़े व्यक्ति को समझाया जीवन अमूल्य है
Kumbhraj, Guna | Sep 12, 2026 गुना में कुंभराज तहसील के मुरादाबाद में चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने 12 सितंबर को चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। एक व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर कुछ दिन पहले टावर पर चढ़ा था उसे विधायक ने कहा, जीवन अमूल्य है ऐसा नहीं करते समाधान होगा। लोगों ने पानी नल सड़क गंदगी एवं दैनिक जीवन में होने वाली समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा समाधान की मांग की।