बज्जू: रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में भीखाराम नायक की मौत पर बवाल, शव के पास सैकड़ों ग्रामीणों का धरना, गिरफ्तारी तक नहीं उठेगा शव
Bajju, Bikaner | Sep 8, 2026 रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में भीखाराम नायक की मौत का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में नामजद शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, शव अभी तक मौके पर है और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व समाज के लोग शव के पास धरने पर बैठे हैं।