गावां: वन विभाग की टीम ने जंगल से अतिक्रमण हटाया
Gawan, Giridih | May 6, 2026 गावां वन विभाग की टीम ने गावां वन प्रक्षेत्र के किसनपुर जंगल में किए गए अतिक्रमण को बुधवार को अतिक्रमण मुक्त किया। इस संबंध में प्रभारी वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उक्त जंगल में बने घर को हटाने के लिए 2012 में ही केस दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा था।