टीकमगढ़: करमासन घाट गांव में एक किशोर के हाथ में फटी बैटरी, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
मामला करमासन घाट गाव का है,जहां पर एक किशोर के हाथ में बैटरी फट गई। बताया गया की करमासन घाट गांव निवासी फूलचंद कुशवाहा नाम का किशोर एक टोर्च की बैटरी चार्ज पर लगा रहा था,तभी अचानक किशोर के हाथ में बैटरी फट गई,जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल किशोर को परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है।