टीकमगढ़: ताल दरवाजा स्थित कांग्रेस विधायक के घर पर असम पुलिस ने मारा छापा, पूछताछ के बाद टीम हुई रवाना
टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के ताल दरवाजा स्थित मकान पर बुधवार सुबह असम पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक टीम ने उनके बंगले पर पूछताछ की। इस दौरान कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला मौजूद रहे। पूछताछ के बाद टीम रवाना हो गई है, लेकिन टीम के सदस्यों ने यह नहीं बताया कि आखिर क्या कार्रवाई की गई है।