टीकमगढ़: जिले में लगभग 4 घंटे हुई जोरदार बारिश, अस्पताल कैंपस में कर्मचारियों के घर में भरा पानी व कई इलाके हुए जलमग्न
टीकमगढ़ में आज जोरदार बारिश हुई है।लगभग चार घंटे हुई लगातार जोरदार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।शिव शक्ति कॉलोनी नंदीश्वर कॉलोनी सुभाष पुरम कॉलोनी सहित कई इलाके जल मग्न हो गए।वही जोरदार बारिश के चलते जिला अस्पताल कैंपस में कर्मचारियों के आवास में पानी भर गया।अस्पताल कैंपस में पानी निकलने की कोई भी जगह नहीं है।कर्मचारियों का कहना है कि वह जिला अस्पताल में ड्यूटी पर है और उनके बच्चे घर में हैं पानी भरने के कारण जीव जंतु निकल रहे हैं,जिससे उनके बच्चों के लिए खतरा है।