टीकमगढ़: टीकमगढ़ में कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की दम घुटने से हुई, आग बुझाने का प्रयास जारी
मामला नगर भवन के सामने का है,जहां पर एक कपड़ा शोरूम में आग लगी।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।बताया गया की तीन मंजिला इमारत में आग लगी है और आग लगने के कारण बड़ी मात्रा में बिल्डिंग में रखा हुआ कपड़ा जलकर खाक हो गया। इस घटना में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई है। बताया गया की आग लगने के दो-तीन घंटे बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया था।लेकिन कुछ देर बाद बिल्डिंग के पीछे तरफ और शोरूम के बगल में स्थित एक बैंक में आग लग गई। मौके पर पुलिस बल मौजूद है लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है