टीकमगढ़: मऊचुंगी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बेरहमी से मारपीट का मामला,वारदात में शामिल 12 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीकमगढ़ के मऊचुंगी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तीन लोगों के साथ हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा था। इस मामले में अब तक कुल 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद सहित 50 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।