बिहपुर: म्यूटेशन-बंटवारा के नाम पर साइबर ठगी, नवगछिया में रैयतों से लाखों की वसूली
नवगछिया में साइबर ठगों ने जमीन से जुड़े काम—म्यूटेशन और बटवारा—को नया हथियार बना लिया है। ठग खुद को अंचल अधिकारी या उनके करीबी बताकर रैयतों को फोन करते हैं और लंबित काम जल्द कराने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे ठग रहे हैं। रंगरा अंचल में हाल ही में ऐसे दो मामले सामने आए हैं, जहां रैयतों से स्कैनर के जरिए पैसे लेकर ठग फरार हो गए। अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने साफ कहा