भीलवाड़ा: परिवहन विभाग की हड़ताल समाप्त होते ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लिया बड़ा एक्शन, स्लीपर एवं लग्जरी बसों की सघन जांच
भीलवाड़ा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशन में जिला परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष संयुक्त अभियान के तहत आरटीओ हड़ताल समाप्त होते ही बुधवार देर रात मुजरास टोल पर स्लीपर एवं लग्जरी बसों का सघन निरीक्षण किया गया।