लखीसराय: लखीसराय जिले में सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
बुधवार अपराह्न 12:40 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सभी थानों में थाना ध्यक्ष की अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में थानाध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों, लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए.